
औरंगाबाद। डॉ० प्रकाश चंद्रा की मानवीय पहल ‘राहत’ के माध्यम से मानवता की सेवा निरंतर जारी है। इस बार दाउदनगर प्रखंड के महावर गांव निवासी ललन रविदास जी की मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों को उनके उचित श्राद्ध कर्म के लिए घर जा कर राहत सामग्री पहुंचाई गई।
बीते दिनों दाउदनगर प्रखंड के महावर गांव निवासी 70 वर्षीय ललन रविदास की मृत्यु हो गई थी। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के संरक्षक एवम लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा को इस विषय में जानकारी मिलते हीं उन्होंने ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के अपने साथियों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने के लिए आग्रह किया।
डॉ चन्द्रा के आग्रह पर ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के साथियों ने तत्काल उनके परिजनों को घर जा कर राहत सामग्री पहुंचाई।डॉ चन्द्रा ने इस दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने ललन रविदास जी की दिवंगत पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।इस मौक़े पर चिंटू मिश्रा,नितीश देव यादव,बिट्टू यादव,गुड्डू यादव,राजकिशोर राय उपस्थित रहे।