गया

भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजन, बच्चों ने की पेंसिल, तो बड़ों ने की कलम की पूजा, आज होगा बिरादरी भोज

गया। स्थानीय कौटिल्यपुरी स्थित चित्रगुप्त पार्क में गुरुवार को श्री चित्रगुप्त परिवार समिति, गेवाल बिगहा द्वारा सनातन देव एवं कलमजीवियों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा-अर्चना की गयी है।

 

“मषि भाजन संयुक्तश्च रसि त्वं महि तले, लेखनी कटनी हस्ते चित्रगुप्त नमोस्तुते” के मंत्रोच्चारण के बीच कलम-दवात की पूजा की गयी है। पूजनोपरांत प्रसाद के साथ ही छोटे बच्चों को पेंसिल एवं बड़ों को कलम दिया गया है और सबों ने उसे भगवान को समर्पित किया। गौरतलब है कि चित्रांश परिवार द्वारा चित्रगुप्त पार्क में 1992 से सामूहिक पूजा की जा रही है।

 

इस अवसर पर निवर्तमान कायस्थ महासभा के अध्यक्ष सह निवर्तमान डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, निवर्तमान मेयर वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार सिन्हा, जुगेश कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा, गोपाल प्रसाद, सुजीत कुमार, दीपक आनंद, अनीश सहाय, राकेश कुमार, अनूप कुमार वर्मा, विक्की कुमार, शोभित शिखर, सोनू कुमार, मनोज कुमार, कृष राज आदि चित्रांश उपस्थित थे। समिति के निवर्तमान सचिव जुगेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आज यानी शुक्रवार को बिरादरी भोज का आयोजन किया गया है। भोज के उपरांत मूर्ति विसर्जन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page