
औरंगाबाद, कपिल कुमार
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है। शनिवार यानी 10 से 19 सितंबर तक नामांकन का पर्चा विभिन्न पदों के लिए दाखिला प्रारंभ है। शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 का चुनाव 10 अक्टूबर को होना है। तीन पदों के लिए पांच जगहों पर चुनाव होगा। नगर परिषद औरंगाबाद, नगर पंचायत रफीगंज, नगर पंचायत नबीनगर, नगर पंचायत बारुण एवं नगर पंचायत देव में कुल 3 पदों के लिए मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व पार्षद पद के लिए 10 अक्टूबर को मतदान होना है। 10 से 19 तक नामांकन के बाद 20 व 21 सितम्बर को समीक्षा होगी। वहीं अभ्यर्थियों का नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 से 24 सितंबर, अभ्यर्थीता का वापसी के पश्चात अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन 25 सितंबर को होगा। व 10 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं 12 अक्टूबर को मतगणना किया जाएगा।
ईवीएम से सुबह 7 से शाम 5 बजे तक सभी जगह डाले जाएंगे वोट
नगर निकाय चुनाव में इस बार भी सभी 5 जगहों पर ईवीएम द्वारा वोटिंग होगा। मतगणना स्थल शहर के किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज में बनाया गया है। वोटिंग के दिन सुरक्षाबलों की भारी संख्या में तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सुरक्षा बल पूरे नगर निकाय चुनाव के दौरान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था होगा और वरीय पदाधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी। जहां कहीं से किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हुई तो ड्यूटी पर कार्यरत पदाधिकारी व कर्मी व सुरक्षा बल जिम्मेदार होंगे। हर पल की खबरें वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचाए जाएंगे।
85 वार्डो में बनाये गए है 199 बूथ, कुल मतदाताओं की संख्या है एक लाख 63 हजार 354
इस बार के नगर निकाय चुनाव में कुल 5 नगर निकायों में 85 वार्ड हैं। जिसमें 199 बूथ बनाए गए हैं। वोटरों की संख्या देखा जाए तो कुल 163354 मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। औरंगाबाद नगर परिषद में 33 वार्ड हैं । जिसमें 109 बूथ बनाए गए हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 95599 है। जबकि नगर पंचायत रफीगंज में 16 वार्ड है, जिसमें 36 बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं की संख्या 28424 है। नगर पंचायत नबीनगर ने 14 वार्डों हैं जहाँ 28 बूथ बनाए गए हैं। यहां 194 57 मतदाता हैं। नगर पंचायत बारुण में 11 वार्डों है जिसमें 13 बूथ बनाए गए हैं। यहां 10097 मतदाता हैं। वहीं नगर पंचायत देव में 11 वार्ड हैं जिसमे 13 बूथ बनाये गए हैं। मतदाताओं की संख्या 9777 है।
2008 के बाद दो बच्चों के अभिभावक ही लड़ेंगे चुनाव
जो भी जिस पद से इस बार नगर निकाय का चुनाव लड़ेंगे उन्हें जनसंख्या नियंत्रण को देखते हुए वैसे कैंडिडेट का अभ्यर्थीत्व माना जाएगा जिनके दो बच्चे हो। वह भी 2008 के बाद। जिनका 2008 से पहले चार -पांच बच्चे हैं उनका छोड़कर, 2008 के बाद वाले जन्मे बच्चों के माता पिता ही चुनाव लड़ पाएंगे। जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन विभाग का सख्त निर्देश है। इससे पालन भी करना बेहद जरूरी है।
जाने किस नगर निकाय से किस वर्ग के लोग लड़ेंगे चुनाव
औरंगाबाद नगर परिषद में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के लिए पिछड़ा वर्ग अन्य, नगर पंचायत रफीगंज में मुख्य पार्षद के लिए पिछड़ा वर्ग अन्य, उप मुख्य पार्षद के लिए पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत नबीनगर में मुख्य पार्षद के लिए अनारक्षित महिला, उप मुख्य पार्षद के लिए अनुसूचित जाति अन्य, नगर पंचायत बारून में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पद के लिए अनारक्षित अन्य व नगर पंचायत देव के लिए मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पद के लिए आरक्षित अन्य वर्ग के लोग चुनाव लड़ सकते हैं।