
औरंगाबाद(कपिल कुमार)
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में शहर के इनडोर स्टेडियम में यंग इंडिया रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ़ बासु ने बताया कि इस देश का भविष्य एक युवा ही बदल सकता है, देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। इस मौके पर सौरभ सिंह, विकेश कुमार, अक्षय पांडे , पवन विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।