
औरंगाबाद (कपिल कुमार)
रविवार को शहर के बिराटपुर मुहल्ले स्थित ज्ञान कुंज विद्यालय में पंचम अंतर्विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सामान्य ज्ञान,रंगावली, चित्रकला, मेंहदी, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के संचालक अनिल कुमार मिश्रा एवं सह प्रधानाचार्य भोला कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। संस्था के संचालक महोदय ने बताया कि आज के बदलते परिवेश में दिन प्रतिदिन बच्चे कला से दूर होते जा रहे हैं।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत की सभ्यता और संस्कृति एवं कला का विकास करना है ।इस प्रतियोगिता में जिला के लगभग 20 अलग अलग विद्यालयों से करीब 250 प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता का परीक्षाफल प्रकाशन एवं पुरस्कार वितरण दिनांक 12 फरवरी 2023 को रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षिका फरजाना प्रवीण,नगमा तरन्नुम, नाहिद नाज,सानिया प्रवीण, खुशबू कुमारी, स्वीटी कुमारी पुजा कुमारी, अर्पिता सिन्हा शिक्षक अभिन्नदन जी,पिनटु जी,कुंदन जी सहित अन्य शिक्षक एवं बच्चे मौजूद थे।