
औरंगाबाद (कपिल कुमार)
मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने जिला राजस्व की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस समीक्षा बैठक में बताया गया कि सभी 11 अंचलों से कुल 129 भूमि पर्चा तैयार किया गया है। जिसे आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार आलोक कुमार मेहता द्वारा वितरित किया जाएगा। सभी अंचल अधिकारी को गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 8:00 बजे लाभुकों को गांधी मैदान परिसर में लाने हेतु निर्देश दिया गया। इस समीक्षा बैठक में सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, डीसीएलआर दाउद नगर संजय कुमार, सभी अंचल अधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।