
औरंगाबाद (कपिल कुमार)
औरंगाबाद शहर से सटे फार्म एरिया स्थित बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सहदेव प्रजापति ने की। जिला कार्यालय में रविवार को आयोजित मासिक बैठक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान सभी 11 प्रखंडों से प्रखंड अध्यक्षों के अलावे कई कार्यकर्ता व सदस्य भी उपस्थित हुए। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिससे संगठन मजबूत हो और फिर जिला मुख्यालय में बन रहे संघ भवन कार्य में तेजी आए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष की होने वाले चुनाव पर भी विशेष चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों की सहमति से चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि पिछले बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सभी प्रखंडों से हो रहे चंदा इकट्ठा हो अब जिला कोष में जमा करना सुनिश्चित करें। किसी तरह का कोई सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार न किया जाए। जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव का होने वाला चुनाव को वृहद पैमाने पर शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाए। अध्यक्ष की अनुमति के बिना कोई अफवाह वाली चर्चा ना हो। साथी संगठन मजबूती की ओर आगे बढ़ते हुए सभी लोगों ने एकजुटता के साथ प्रजापति समन्वयक संघ भवन का होने वाले भवन निर्माण पर विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर अध्यक्ष सहदेव प्रजापति, रामप्रवेश प्रजापति, रामबली प्रजापति, गया प्रजापति, लल्लन प्रजापति, मनोज कुमार पंडित, सत्येंद्र प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, शिवपूजन प्रजापति, लखन देव प्रजापति, लाल देव प्रजापति, अयोध्या प्रजापति, जैनेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, महेश्वर पंडित, राम नरेश, सुनील कुमार, शिव कुमार, रंजय प्रजापति, रूपेश प्रजापति, राधा लाल पंडित, रामचंद्र प्रजापति समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।