
औरंगाबाद (कपिल कुमार)
मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच 19 रानीकुंवा गांव के समीप गुरुवार को हुई सड़क हादसे में एक किशोर की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि साथ रहे एक व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान सैलोपुर गांव निवासी हीरा यादव के 16 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार दीपक मैट्रिक परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने बहनोई के घर पहरचपी गया हुआ था। गुरुवार को दीपक अपने घर जाने के लिए निकला था। एनएच पर साले बहनोई दोनो सड़क पर गाड़ी का इंतजार कर रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने अनियंत्रित होकर दोनों में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बहनोई और साला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के क्रम में दीपक की मौत हो गई। इस घटना के बाद रो- रोकर परिजन बेहाल है। वहीं आसपास के लोगो मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घायल बहनोई की चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज किया जा रहा हैं। पुलिस ने मृतक किशोर का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ज़िला पार्षद शंकर यादव, अनिल यादव, राजद ज़िला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव एवं मुखिया संजय यादव सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सभी के आंखे नम हो गयी। जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढाढस बंधाया तथा मृतक आश्रितों के लिए ज़िला प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की।