विविध

लोजपा स्मृति मंच के अध्यक्ष बने अमरेंद्र, प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी मिली अमिताभ को

औरंगाबाद (कपिल कुमार)

लोजपा स्मृति मंच की एक बैठक रविवार को जिला कार्यालय सत्येंद्र नगर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से संगठन विस्तार करते हुए देव प्रखंड के क्रमडीह निवासी अमरेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। तमसी गांव निवासी अमिताभ कुमार सिंह को जिला का प्रधान महासचिव बनाये गए। वही धीरज कुमार ग्राम बारा निवासी को नबीनगर का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोगों को संगठन में जुड़ने से पार्टी और मजबूत होंगे। क्योंकि सभी युवा देश का भविष्य है। बिना नौजवान के बिना पार्टी मजबूत नही होती। इससे देश मजबूत होता है। संगठन सबसे बड़ा बल है। संगठन के बिना कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती। क्योंकि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी बहुत आगे बढ़ रही है। इसका परिणाम नागालैंड चुनाव है। जहां दो विधायक चुनाव जीता बिहार सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। अफसर साही चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि अगर लोजपा की सरकार बनी तो बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के तर्ज पर हम लोग काम करेंगे। बिहार को आगे बढ़ाना हम लोगों का जिम्मेदारी बनता है। नीतीश कुमार कुर्सी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। तेजस्वी यादव पर केस होने से नीतीश कुमार बहुत खुश है। क्योंकि महागठबंधन मैं हरदम आवाज उठती थी कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाए।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अजय पासवान, जयप्रकाश कुमार, विमलेश कुमार, चुन्नू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कुटुंबा रॉकी कुमार आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page