
औरंगाबाद, कपिल कुमार
सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में मान कुमारी बद्रीनारायण सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में त्री दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवनाथ राम सचिव प्रेम कुमार सिंह कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यशाला में सत्र 2023-2024 के वार्षिक कार्य योजना एवं नई शिक्षा नीति 2020 पर विस्तृत चर्चा करते हुए विचार समन्वय किया गया। संबोधन के क्रम में अतिथियों ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में इस विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रस्तुत करने में सराहनीय भूमिका निभाई है।वही शैक्षणिक परिवेश में भी इस विद्यालय ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्राचार्य परशुराम ओझा ने आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ के साथ किया। सदस्य सत्येंद्र कुमार सिंह जी की सराहनीय भूमिका रही। मंच संचालन प्रेमचंद पाठक ने किया। आज के कार्यशाला में नंद किशोर कुमार अजीत कुमार सिंह नंद किशोर कुमार सिंह अजीत पांडेय, राज किशोर ठाकुर विकास यादव विनय विनियम अर्जुन मेहता वसुंधरा मिश्रा कालिंदी जी शीवा मिश्रा, शिखा वर्मा रूबी मेहता रविता जी सहित अन्य उपस्थित थे।