विविध

12वें महोत्सव के रूप में 29 व 30 अप्रैल को आयोजित होगा सीताथापा महोत्सव

औरंगाबाद (कपिल कुमार)

मदनपुर प्रखंड के ऐतिहासिक धार्मिक आस्था और विश्वास के केन्द्र सीता थापा महोत्सव आयोजन को लेकर बुद्धजीवियों का शुक्रवार को एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता घटराईन पंचायत की मुखिया संजय यादव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से 29 और 30 अप्रैल को माता सीता जी के जन्म दिवस के अवसर पर महोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान महोत्सव पुरुष सिधेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि जिस तरह जिले में 11 महोत्सव होता है।उसी प्रकार 12 वें महोत्सव के रूप में मानये जाने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि सीता थापा धाम अपने विकास के लिए उपेक्षित है।महोत्सव के आयोजन होने से धाम का विकास की गति बढ़ेगी। महोत्सव को सफल पूर्वक आयोजन को लेकर आयोजन कमेटी का गठन किया गया।
अध्यक्ष जगनरायन यादव एवं उपाध्यक्ष बबलू कुमार पासवान, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नरेश कुमार सिंह,निखिल सिंह को चुनाव किया गया।सचिव सजंय कुमार सिंह,धीरेंद्र कुमार सिंह, रामेश्वर कुमार रौशन,कोषाध्यक्ष मनोरंजन सिंह जबकि संरक्षक के रूप में पूर्व जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि सह नीमा आंजन के मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह और घटराइन पंचायत के मुखिया सजंय यादव को चुना गया है।कमेटी कार्यकारणी सदस्य 35 लोगों को चुनाव किया गया है।बैठक में कार्यक्रम का रूप रेखा तैयार किया गया।जिसमें दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन कराए जाने का निर्णय लिया गया।महोत्सव पुरुष अधिवक्ता सिधेश्वर विद्यार्थी,जिला पार्षद प्रतिनिधि बबलू पासवान,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नरेश सिंह,जनेश्वर विकास केंद्र अध्यक्ष लालदेव प्रसाद,सजंय पुजारी, पारस सिंह,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सिंघेश्वर सिंह,अध्यक्ष दुमोहन न्यास समिति अध्यक्ष,अशोक सिंह कल्प वृक्ष अध्यक्ष,ऐ नवीन पाठक विश्व हिंदू परिषद सदस्य, राम पुकार सिंह,ललन कुमार सिंह ,सजंय कुमार,अध्यक्ष उमगा महोत्सव,विजय कुमार सिंह, विनोद मालाकार,विनय सिंह,रामविलास सिंह,अनिल सिंह धीरेंद्र सिंह,सिंगर मदन माइकल जगन यादव,इंद्र देव यादव, राजेश विश्वकर्मा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page