विविध

भाजपा नेता के निधन पर कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

औरंगाबाद। जनसंघ से लेकर भाजपा के स्थापना काल से जुड़े देव प्रखंड के एरोरा गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह(बिंदी बाबू) के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त है।

शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा की श्रद्धेय बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह जीवन पर्यंत भाजपा संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे उनकी सादगी भरा पुरा जीवन एक आदर्श के रूप में देव प्रखंड सहित पूरे जिले में स्थापित था।

भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष जिला मंत्री जिला उपाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्व का उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया था। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर रुचि रखने के कारण उन्होंने अपने पंचायत का मुखिया पद का प्रतिनिधित्व लंबे समय तक किया था। उनके निधन से भाजपा संगठन तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपूरणीय क्षति हुईं है जिसे निकट भविष्य में भरपाई नहीं किया जा सकता है।

पूर्व जिला अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता इंद्रदेव यादव पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, राम लखन विश्वकर्मा, सुनील कुमार सिंह, विनोद शर्मा, लक्ष्मी नारायण सिंह, युगल किशोर सिंह टुना प्रसाद गुप्ता रघुनाथ राम विजय प्रसाद निराला विनोद सिंह वीरेंद्र कुमार सिंह अनिल गुप्ता मधेश्वर चंद्रवंशी पूर्व मुखिया नंद किशोर भारती अनिल चंद्रवंशी जय किशोर मिश्रा संजय गुप्ता विजय प्रसाद गुप्ता अटल बिहारी अविनाश कुमार सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page