विविध

बोलेरो से कुचलकर मजदूर की मौत, घर में पसरा सन्नाटा

औरंगाबाद (कपिल कुमार)

शनिवार की सुबह दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित दाउदनगर गया रोड के बाजार समिति के पास मजदूरी करने जा रहा एक युवक को बोलेरो ने रौंद दिया, जिससे मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी स्व. शिवपूजन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र फुलेंद्र सिंह शनिवार की सुबह मजदूरी का काम करने के लिए दाउदनगर शहर की ओर पैदल निकला था। जैसे ही बाजार समिति के समीप सड़क के किनारे आगे बढ़ रहा था वैसे ही पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन धक्का मार दिया। जिससे फुलेंद्र सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page