
औरंगाबाद (कपिल कुमार)
2022-23 की नीट परीक्षा में औरंगाबाद शहर से सटे खान गांव की लता वर्मा ने 657 अंक प्राप्त कर परचम लहराए है। इन्होंने 2023 के परीक्षा में पूरे ऑल इंडिया में 5165 रैंक हासिल की है, वही कैटेगरी रैंक में 1753 रैंक हासिल हुआ है। इनके सफलता पर पूरे जिले वासियों में खुशी की लहर है। इनके पिता रामपुकार मेहता किसान हैं। व माता गृहिणी हैं। लता वर्मा ने बताया कि इन्होंने दसवीं की पढ़ाई औरंगाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर से की थी जो 92 परसेंट अंक लाई थी। वही इंटर की पढ़ाई रघुवीर सिंह मॉडल स्कूल नई दिल्ली से पढ़ाई कर 80% अंक हासिल की थी। इसके बाद घर पर रहकर सेल्फ स्टडी की तैयारी में लग गयी। पहली बार 2022 की नीट परीक्षा में शामिल हुई जिसमें 552 अंक हासिल हुए। कम रैंक आने के बाद इन्होंने दुबारे तैयारी में जुट गई और इन्होंने 22-23 में एलेन कोटा से तैयारी करने लगी और इसके बाद ऑल इंडिया रैंक 5165 व अपने कैटेगरी में 1753 रैंक हासिल कर माता पिता को गौरवान्वित की है।