
औरंगाबाद (कपिल कुमार )
बकरीद पर्व को लेकर औरंगाबाद सदर एसडीओ श्री विजयंत ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की। इस बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, आरओ, एसएचओ एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसडीएम ने बकरीद पर्व मनाने के लिए चिन्हित जगहों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। कहा कि जिस गांव में अगर किसी तरह की कोई परेशानी हो तो इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देना सुनिश्चित करें। पर्व किसी भी धर्म का हो लेकिन आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराना पदाधिकारियों की जिम्मेवारी होता है और उस जिम्मेदारी को बखूबी ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे। एसडीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, आरओ, एस एच ओ समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे।उन्होंने बिल्कुल शांति सौहार्द के साथ व आपसी भाईचारे के माहौल में पर्व मनाने का अपील किया। इस मौके पर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी जी मौजूद थे।