विविध

पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस के रूप में निकाला आक्रोश मार्च, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का फूंका पुतला

औरंगाबाद (कपिल कुमार) 
पटना में तानाशाह सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं हत्या के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस के रूप में आक्रोश मार्च निकाला।शहर के धर्मशाला दूर से रमेश चोक तक निकाला नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव का पुतला फूंका गया। आक्रोश मार्च का नेतृत्व करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि  जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण सुशासन के द्वारा लाठीचार्ज कराई गई है यह एक देश के लिए लोकतंत्र की हत्या है। नीतीश कुमार अपनी सत्ता के सुख के चकाचौंध में अपनी नैतिकता को बेच दिया है आने वाले समय में यही बिहार की जनता नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने कहां की नीतीश कुमार सरकार के द्वारा कल जो घिनौनी राजनीति देखने को मिली या पूरे देश को शर्मसार करने वाली घटना है इनके बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज भाजपा के निर्दोष जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह मौत के आगोश में चले गए इनके इस घिनौनी हरकत विजय सिंह के घर की सहारा को छीन लिया विजय सिंह के बलिदान को भाजपा कार्यकर्ता कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे आने वाले समय में इस ठगबंधन सरकार को बिहार के राजनीति के सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति अनिल सिंह एवं पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि सत्ता के सुख में गठबंधन की सरकार अपनी नैतिकता को भी दफन करने का काम किया है कल की लाठीचार्ज की घटना से स्थापित होता है नीतीश कुमार ने अपने स्वाभिमान को नीलाम कर दिया, इसका खामियाजा आने वाले समय में बिहार की जनता इन्हें देने का काम करेगी जिस तरह से इन्होंने इस घटना का अंजाम दिया है बंगाल की तरह यह बिहार में भी तानाशाही कि सरकार चलाना चाहते हैं, जो कि बिहार की जनता कभी भी इनकी इस कपटी सपने को साकार नहीं होने देगी।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू सिंह, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश सिंह, दिनानाथ विश्वकर्मा, रामानुज पांडे, राहुल कुमार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आदित्य श्रीवास्तव, इंदू सिंह, गुड़िया सिंह, जुलेखा खातून, उषा सिंह, आलोक सिंह,दीपक कुमार सिंह, विकास काली, मनोज सिंह, सुनील सिंह, सतीश सिंह मोनू, दीपक सिंह बबलू, अमित गुप्ता, अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page