
औरंगाबाद (कपिल कुमार)
औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने अंतरजिला चार पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को नगर थाना पुलिस अवर निरीक्षक सह अपर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि औरंगाबाद के अलावे अन्य जिलों में वाहन चोरों का एक सक्रिय सदस्य का गैंग चल रहा था और चोर गिरोह बारी बारी से वाहन चोरी घटना का अंजाम देते थे। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस अवर निरीक्षक सह अपर थाना अध्यक्ष राम इकबाल यादव के नेतृत्व में की गई छापेमारी अभियान के दौरान चार पहिया वाहन चोर गिरोह के दो सक्रिय सदस्य आशुतोष कुमार पिता विनोद कुमार ग्राम लखीबाग मानपुर थाना मुफस्सिल जिला गया एवं अमित कुमार पिता रामप्रवेश खेल ग्राम बुधवारा थाना गोविंदपुर जिला नवादा को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगो ने औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र से तीन -चार बार वाहनों की चोरी करने तथा बारुण थाना से वाहन चोरी करने तथा शिवगंज मदनपुर से बोलेरो चोरी करने की संलिप्तता स्वीकार की है। इन लोगों के मोबाइल पर नगर थाना क्षेत्र में 13 जून को सुमो गोल्ड चोरी कर बेचने की चैटिंग को भी खंगाला गया है और घटना में शामिल होने की पुष्टि भी की गई है। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले भी इनके वाहन चोर गिरोह में शामिल 2 सदस्य देवानंद यादव तथा चंदन कुमार को बोधगया थाना से जेल जा चुके हैं।