

औरंगाबाद (कपिल कुमार )
भाजपा के वरिष्ठ नेता अजुर्न पाण्डेय के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। अर्जून पांडेय जिले के कुटुम्बा प्रखंड के परता के रहने वाले थे। वे पिछले कई दिनों से बिमार थे जिसके कारण उनका निधन हो गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार सिंह नें उनके निधन के बाद उनके गांव कार्यकर्ताओं के साथ जाकर परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की स्व.पाण्डेय जी भाजपा संगठन के पंचायत से लेकर प्रखंड एवं जिला के महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया।वे संगठन के कार्य को तन्मयता से निभाते थें। उनके निधन से जिला भाजपा को बहुत क्षति हुआ है।भाजपा संगठन के अलावे किसान के हित मे बना हड़ियाही संघर्ष समिति के संयोजक के रूप में भी काम किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वपूर्ण पहल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यर्कम में भी वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करनें वाले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार सिंह इन्द्रदेव यादव तिर्थ नारायण प्रसाद वैशय विरेन्द्र सिंह सुनील कुमार सिंह युगल किशोर सिंह सुरेन्द्र गुप्ता शयाम बिहारी राय धनंजय पाण्डेय अखिलेश पाण्डेय छोटू शर्मा मुकेश साव बिनोद सिंह अशोक पाण्डेय बिबेक कुमार शामिल हैं।