विविध

गैनी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन को जदयू ने सौंपा नई जिम्मेवारी, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के बनाए गए जिलाअध्यक्ष

औरंगाबाद (कपिल कुमार)
  बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ ने  जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रामचरित्र प्रसाद जो कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के निदेशक है, 45 जिला संगठन में नवनियुक्ति की घोषणा की है। उन्होंने जिलाध्यक्षों की सूची जारी करते हुए बताया कि इस सूची में समाज के सभी वर्गों के लोगों को प्रतिनिधित्व दी गयी है। इस सम्बंध में औरंगाबाद जदयू मुख्य प्रवक्ता  राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू ने बताया कि औरंगाबाद जिलाध्यक्ष के रूप में राजीव रंजन कुमार को नियुक्त किया गया है।
जो पहले ओबरा प्रखंड के गैनी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष है।  उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर औरंगाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही  प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देशित किया है कि जिलाध्यक्ष पार्टी के मूल संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।जदयू मुख्य प्रवक्ता  राजा बाबू ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद ने  नव-नियुक्त सभी  जिलाध्यक्षों को बधाई और शुभकामनायें दी है और बेहतर भविष्य की कामना की है। राजीव रंजन कुमार की नियुक्ति पर पूर्व विधायक और जदयू मुख्य संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक नबीनगर वीरेंद्र कुमार सिंह, जदयू मुख्य प्रवक्ता औरंगाबाद राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू, जदयू जिला उपाध्यक्ष सह सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष पप्पू ज्वाला सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष महावीर मेहता और जदयू महासचिव नागेंद्र सिंह, जिला महासचिव संजय राणा सिंह, जिला सचिव चिंटू सिंह, टिंकू सिंह, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह , रिंकू सिंह , ओंकार नाथ सिंह , सत्येंद्र चंद्रवंशी , रामानुज सिंह , सुरेंद्र सिंह, कमलेश कुमार सिंह , जदयू क्रीडा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ छोटू शर्मा, विजय चंद्रवंशी, उदय सिंह , अनिल मेहता  और सुनील वर्मा समेत सैकडों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page