

कपिल कुमार (औरंगाबाद)
ओबरा प्रखंड के पिसाय निवासी आदित्य तिवारी की पत्नी सिंधू देवी के लिए दाउदनगर प्रखंड के पसवां गांव निवासी एचओपीसी के सदस्य आदर्श सिंह ने रक्तदान किया। जानकारी देते हुए एचओपीसी के सदस्य चिंटू मिश्रा ने बताया कि सिंधू देवी को रक्त की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली। जानकारी मिलते ही डॉ० चन्द्रा ने अपने टीम के सदस्यों से मदद का आग्रह किया उनके आग्रह पर एचओपीसी के सदस्य दाउदनगर प्रखंड के पसवां गांव निवासी आदर्श सिंह ने रक्तदान किया। डॉ० प्रकाश चन्द्रा ने आदर्श को धन्यवाद देते हुए कहा की आदर्श के द्वारा मानवता की सेवा हेतु दिखाई गई तत्परता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सिंधू देवी की शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। इस मौके पर मुकेश मिश्रा, दीपक राज, हर्षित राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।