विविध

जदयू नेताओं ने बारूण के मौआर खैरा समेत दर्जनों गांवों का किया भ्रमण, राज्य सरकार की उपलब्ध्यिां पर की चर्चा

औरंगाबाद, कपिल कुमार 

रविवार को जदयू नेताओ ने ग्राम संसद सद्भाव की बात काय्रक्रम के तहत बारुण प्रखंड के मौआर खैरा पंचायत अंतर्गत ग्राम कदोखरी, दुधार पंचायत अंतर्गत सुंदरगंज और नबीनगर प्रखंड के ग्राम राजपुर में पहुचकर राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बारुण प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव ने किया। चर्चा में कार्यकर्ताओं ने  कहा कि इंडिया गठबंधन के द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। ग्राम संसद सद्भाव की बात पर चर्चा करते हुए औरंगाबाद के पूर्व सांसद और नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सूत्रधार मुख्यमंत्री  श्री नीतीश कुमार है। श्री नीतीश कुमार का प्रयास अब रंग लाने लगा है।  पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि देश में नीतीश कुमार एक मात्र नेता है जिनकी छवि और  बेदाग है।  वे अपने उद्देश्य में सफल होते दिख रहे है और मुंबई में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में कुछ तय होने की उम्मीद है।इस मौके पर पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक नबीनगर वीरेंद्र कुमार सिंह,जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार यादव,जिला उपाध्यक्ष सह बारुण प्रखंड के संगठन प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, बारुण प्रखंड के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव, नबीनगर के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह,जिला महासचिव ओमप्रकाश जी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, प्रखंड उपाध्यक्ष सह  मीडिया प्रभारी केदार यादव, प्रखंड सचिव सुरेंद्र यादव,नंदू बाबू, पंचायत अध्यक्ष खैर मुन्ना सिंह, सुरेश सिंह, प्रभारी लालमोहन शर्मा, रवि जी दुधार पंचायत अध्यक्ष,राजदेव मेहता, अख्तर जी, मुखिया प्रतिनिधि काली सिंह, विनय सिंह, जय राम सिंह,छोटन जी, पंचायत समिति सुनील जी, रणजीत सिंह, नरेंद्र सिंह,संतोष सिंह, सैकड़ों उपस्थित थे और अपना विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page