विविध

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.रामलखन विश्वकर्मा का निधन रविवार की रात नारायण मेडिकल मेडिकल कॉलेज जमुहार में हो गया। पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है और मातमपुर्सी के लिए उनके अंबा स्थित आवास पर सुबह से ही शुभचिंतकों की भीड़ लगी हुई है।

कार्यकर्ताओं ने उनके असमय चले जाने को लेकर इसे अपूर्णीय क्षति बताया है और कहा कि उन्होंने जनसंघ काल से ही पार्टी को सींचने का कार्य किया। उनके निधन से समस्त कार्यकर्ता मर्माहत हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रवीण कुमार सिंह भाजपा नेता, विनय कुमार शर्मा पुर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, राजेन्द्र सिंह, विनय कुमार पप्पु पुर्व जिला महामंत्री भाजपा, कुमार बलराम सिंह, कुमार गौरव, अनिल गुप्ता पुर्व जिला उपाध्यक्ष आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page