विविध

आस्था दीपाली को मिला ‘रविनेश कुमार वर्मा स्मृति सम्मान’ 2021

ब्यूरो रिपोर्ट। साहित्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने एवं पुस्तक जादू की छड़ी (बाल कविता संग्रह) के लिए मुज़फ़्फ़रपुर की आस्था दीपाली को द्वितीय ‘रविनेश कुमार वर्मा स्मृति सम्मान दिया गया’ है। संयोजक जुगेश कुमार सिन्हा ने बताया है कि आस्था को सम्मान पत्र एवं दो हजार एक सौ रुपये का चेक सम्मानस्वरूप दिया जा रहा है। यह सम्मान युवा साहित्यकार मुकेश कुमार सिन्हा के पिताजी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष दिया जाता है।

 

सहसंयोजक राकेश कुमार ने बताया कि यह सम्मान उस युवा साहित्यकार को दिया जाता है, जिनकी एकल पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है।माड़ीपुर निवासी आस्था अभी दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से हिंदी में स्नातकोत्तर कर रही हैं। वह लेडी श्री राम कॉलेज फ़ॉर विमन, दिल्ली विश्वविद्यालय की हिंदी साहित्य सभा की अध्यक्ष (सत्र2020-21) रह चुकी हैं।

 

 

साहित्य के साथ साथ संगीत एवं एन सी सी में भी लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में उन्हें बाल दिवस के उपलक्ष्य में जवाहर भवन, दिल्ली स्थित राजीव गांधी फाउंडेशन में सन्दर्भदाता के रूप में आमंत्रित किया गया था। उनकी रचनाओं का प्रसारण दूरदर्शन एवं आकाशवाणी में भी होता रहता है। कई साझा संग्रहों में भी इनकी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page