
औरंगाबाद कपिल कुमार
गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक अभियान सुशील खोपड़े ने पुलिस अधीक्षक के साथ दाऊदनगर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में थाना के विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। पुलिस महानिदेशक अभियान ने निरीक्षण के क्रम में बारीकी से सभी बिंदुओं पर पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से गंभीर कांडों में गिरफ्तारी करने,वारंट कुर्की का अधिक से अधिक निष्पादन करने, त्वरित विचारण हेतु कांडों का चयन करने,सी सी ए का प्रस्ताव समर्पित करने, गश्ती कार्य को और अधिक सुदृढ़ करने, प्रत्येक शनिवार को अंचलाधिकारी के साथ भू विवाद का निस्तारण करने कि निर्देश दिया। इस मौके पर कई अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।