विविध

भव्य भंडारे के साथ महालक्ष्मी महायज्ञ सम्पन्न, कथा सुनने से मानव जीवन में संस्कार का होता है उदय: आचार्य

औरंगाबाद कपिल कुमार

शहर के श्रीकृष्ण नगर में पिछले एक सप्ताह से चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह भागवत कथा का शनिवार को पूर्णाहुति भव्य भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन यज्ञकर्ता श्री श्री रामप्रपन्नाचार्य जी ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई और कलियुग में भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलते हैं। श्रीमदभागवत कथा सुनने से प्राणी को मुक्ति प्राप्त होती है ।कथा सुनने से मानव जीवन में संस्कार का उदय होता है। जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न आ जाए मुनष्य को अपना धर्म व संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे ही मनुष्य जीवन के रहस्य को समझ सकते हैं। कहा कि जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ प्रीति है, वही जीवन धन्य है। ईश्वर ने विभिन्न लीलाओं के माध्यम से जो आदर्श प्रस्तुत किया, उसे हर व्यक्ति को ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन मूल्यों के बारे में जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने कर्तव्य को भी समझा जा सकता है।मंत्रोचारण के साथ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोग महाप्रसाद ग्रहण किये।
अथिति के तौर पर पधारे सांसद सुशील कुमार सिंह,गोह के पूर्व विधायक रणविजय सिंह, विवेकानंद वीआईपी स्कूल के निदेशक डॉ शंभु शरण सिंह,अवधेश कुमार सिंह,कॉंग्रेस नेता अरविंद शर्मा, चुलबुल सिंह आदि ने स्वामी जी को माल्यार्पण कर उनका आशीष प्राप्त किया।हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारी उपस्थित रहे।यज्ञ कमिटी द्वारा सबका अभिवादन कर सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की गई।अभी आगन्तुको का यथोचित सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page