
रफीगंज औरंगाबाद
गुरारू और इस्माइलपुर स्टेशन के बीच डुमरा गेट के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया पैसेंजर से युवक कहि जा रहा था। तभी अचानक असन्तुलित होकर ट्रेन से गिर गया। रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार सिंह ने प्राथमिकी उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान रफीगंज प्रखंड के ओडियाचक गांव निवासी अशोक यादव के 20 वर्षीय पुत्र भीम कुमार के रूप में की गई ।उसी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ तुलसी यादव ने बताया कि गुरारू बाजार करने गया था, सुबह वाली ट्रैन गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय पैसेंजर से अपने गांव ओडीयाचक आने के लिए इस्माइलपुर स्टेशन उतरने वाला था, इसी बीच ट्रेन में भीड़ भाड़ होने के कारण गेट के पास आया, झटका लगने से नीचे गिर कर घायल हो गया। डॉक्टर ने बताया कि एक पैर कट चुकी है। दूसरा पैर भी घायल है और सर में भी चोट लगी है। इसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया ।इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।