
औरंगाबाद, कपिल कुमार
जिला मुख्यालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन के प्रांगण में प्रमुख सामाजिक संस्था जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जन विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह ने किया।बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं रमेश चौक के बगल में राजा नारायण सिंह पार्क में रखी गई राजा नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा को स्थापित करने संबंधी प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। अपने संबोधन के क्रम में संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि राजा नारायण सिंह पार्क निर्माण वास्ते जनेश्वर विकास केंद्र 1992 में ही पृष्ठभूमि तैयार की थी। तत्कालीन डीएम दीपक कुमार द्वारा रमेश चौक के बगल में पार्क एवं प्रतिमा निर्माण वास्ते जमीन मुहैया कराई थी।उसके बाद से लगातार संस्था द्वारा 30 वर्षों तक राजा नारायण सिंह की जयंती मनाती आ रही थी। साथ ही साथ मूर्ति निर्माण वास्ते भी 5 वर्ष पूर्व 2017 में समाजसेवी मनोज कुमार सिंह द्वारा मूर्ति के लिए जयपुर में ऑर्डर दिया गया था 2 साल में प्रतिमा तैयार भी हो गई इसी दरम्यान कोरोना संक्रमण के दौर में नगर परिषद द्वारा राजा नारायण सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया।संस्था द्वारा नगर परिषद को एक बैठक कर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर उन्हें बधाई भी दी गई। उसके बाद 1 वर्ष पूर्व ही मुखिया मनोज सिंह द्वारा राजा नारायण सिंह की प्रतिमा को जयपुर से मंगाया गया और राजा नारायण सिंह पार्क में प्रतिमा स्थापित करने वास्ते रखी गई। जनेश्वर विकास केंद्र के एक बैठक में सरपंच संघ के प्रदेश संरक्षक रविंद्र कुमार सिंह के दूरभाष पर नगर परिषद के सदस्यों ने वार्ता की कि हम लोग पार्क में प्रतिमा स्थापित नहीं करेंगे। वार्ता होने के बाद भी कुछ लोगों द्वारा रात के अंधेरे में पाक के एक भाग में राजा नारायण सिंह जी की एक छोटी सी मूर्ति लगा दी गई। आज के बैठक में सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया कि राजा नारायण सिंह की प्रतिमा को उसी पार्क में स्थापित किया जाए एवं पूरे बिहार में अंग्रेजो के प्रथम शत्रु राजा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित कराकर सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए। आज के महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह,शतचंडी महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,अरुण सिंह, कमलेश कुमार सिंह,राजीव सिंह, मुखिया मनोज कुमार सिंह डॉ टी के सिंह,लाल देव प्रसाद ,रामचंद्र सिंह,वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता,उज्जवल रंजन,चंदन पाठक, शिवभक्त पुरुषोत्तम पाठक,सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।