औरंगाबाद, कपिल कुमार
औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के मुंजहारा गांव के खेत बाधार में पिछले 21 जून को मिली सिर कटी महिलाई के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोह थाना क्षेत्र के मुंजहारा गांव के खेत बाधार में शीशम के पेड़ के बगल झाड़ी में एक अज्ञात महिला का सिर कटी शव रखा हुआ है। गोह पुलिस ने सूचना के आधार पर घटनास्थल से सिर कटी महिला की लाश बरामद की थी। जिसकी पहचान नहीं हो सका था। तत्काल चौकीदार बिंदेश्वरी पासवान की फर्द बयान के आधार पर गोह थाना कांड संख्या 178/22 दिनांक 21-06-2022 धारा 302/201/34 भादवि के अंतर्गत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था। इस घटना के छानबीन में गोह थाना अध्यक्ष शमीम अहमद द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के अनुसंधान प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कांड में सफल उद्घाटन करते हुए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल अपराधियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार करते हुए कांड का सफल उदभेदन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कौशल कुमार पिता तेतर दास व इनकी माँ चन्द्रमणि देवी पति तैतर दास दोनों निवासी सौहलपुरा थाना गोह है। कौशल उक्त महिला से प्रेम प्रसंग करता था। महिला लगभग 8 माह की गर्भवती थी। सिर कटी महिला की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के चरकावां निचलीडीह निवासी स्व0 फकीर दास की पत्नी नीलम देवी के रूप में कई गई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर महिला नीलम देवी का कटा हुआ सिर बरामद किया गया है। साथ ही हत्या करने में प्रयुक्त लोहे की गड़ासी, मृतका का मोबाइल अभियुक्त के पास से एवं अभियुक्त द्वारा प्रयुक्त मोबाइल एवं मृतका द्वारा पहनी गई साड़ी दुपट्टा भी बरामद किया गया है। किसी ने बताया कि इस कांड में सफल हो पैदल चलने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।