
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में सोमवार को राधाकृष्णन सभागार मोतिहारी में सभी विभागों के कार्य प्रगति का जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले भर के सभी स्कूलों के जांच हेतु पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की सूची शीध्र बनाई जाए।
कृषि पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत (ई-केवाईसी सत्यापन तथा लाभुकों के बैंक खाते का आधार एनपीसीआई लिंक ) ग्राम शिविर लगाकर सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन अंतर्गत मुआवजा भुगतान लंबित ना रखें, ससमय भुगतान करना सुनिश्चित करें।
अनुमंडल स्तर पर बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सुनिश्चित की जाए। समीक्षा के क्रम में शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, सामान्य शाखा, आईसीडीएस कार्यालय, आपदा प्रबंधन कार्यालय, राजस्व एवं भूमि सुधार कार्यालय, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों में प्रगति हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नगर आयुक्त, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें।