राष्ट्रीय

देश की पहली घटना जब पुरुष ट्रांसजेंडर ने दिया बच्चे को जन्म

देश। तीन दशक पूर्व चिकित्सा विज्ञान ने यह घोषणा की थी कि अब पुरुष भी पैदा कर सकेंगे बच्चे।खबर मीडिया में आने के बाद लोग काफी अचरज में थे और इस बात पर आम लोगों में चर्चाएं भी होती रही। लेकिन केरल के कोझिकोड से आई एक खबर ने तीन दशक पूर्व की बात को सच साबित कर दिया।

 

कोझिकोड में एक ट्रांसजेंडर कपल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। कुछ दिन पहले ही ट्रांस कपल जिया पवल और जहाद ने सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी की तस्वीरें शेयर की थीं। कपल को मार्च तक नन्हें मेहमान के आने की उम्मीद थी लेकिन 1 महीने पहले ही उन्हें यह खुशखबरी प्राप्त हो गई।

 

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो बुधवार (8 फरवरी, 2023) सुबह 9.30 बजे जिया और जहाद के बच्चे का जन्म एक सरकारी अस्पताल में हुआ। जिया ने बच्चे और जहाद के स्वस्थ्य होने की बात कही है। बता दें कि बच्चे को जहाद ने जन्म दिया है। कपल ने फिलहाल बच्चे के लिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। बच्चे का जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ। देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पुरुष ट्रांसजेंडर ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

 

बता दें कि जिया ने एक पुरुष के रूप में जन्म लिया था। वहीं, जहाद ने एक स्त्री के रूप में जन्म लिया था। बाद में दोनों ने सर्जरी कराकर जेंडर बदल लिया। यानी जिया स्त्री बन गई और जहाद पुरुष। जेंडर बदलने के लिए हुई सर्जरी के दौरान इनके गर्भाशय और प्रजनन अंगों को नहीं हटाया गया था। इस कारण जहाद गर्भ धारण करने और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने में सक्षम रहा।

 

जिया और जहाद को साथ रहते 3 साल से अधिक का समय हो गया है। जब उन दोनों ने साथ रहना शुरू किया था, तभी यह सोच लिया था कि उनका जीवन अन्य ट्रांसजेंडर्स से अलग होना चाहिए। जिया ने प्रेगनेंसी की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था। जिया ने लिखा था कि जब उन दोनों ने बच्चे का फैसला लिया, तब जहाद की ब्रेस्ट रिमूवल सर्जरी की प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन फिर बच्चे के लिए इस सर्जरी को रोक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page