औरंगाबादराजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवारों की जीत पर सांसद सहित भाजपा नेताओं ने जताया हर्ष

औरंगाबाद। सांसद सुशील कुमार सिंह ने गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 से भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश सिंह एवं शिक्षक निर्वाचन से जीवन कुमार को जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।सांसद ने कहा कि आठ जिलों में हुए मतदान में स्नातक और शिक्षक के क्षेत्र में यह जीत बहुत बड़ी जीत है। भाजपा अब विधान परिषद में 25 सदस्यों के साथ सबसे बड़ा दल बन गया है।

 

सांसद ने बिहार की जनता मगध एवं शाहाबाद के शिक्षक और ग्रेजुएट साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मत के अधिकार के कारण भाजपा विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनी है।भाजपा अकेले दम पर गया शिक्षक और स्नातक सीट जीतकर मगध शाहाबाद क्षेत्र की जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना कर यह साबित कर दिया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास तेज गति से हो रहा है।विधान पार्षद दिलीप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।भाजपा के कार्यकर्ता के मेहनत का ही फल है दोनो सीट पर शानदार जीत प्राप्त हुआ है।

 

बिहार भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, अनिल सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, रविशंकर शर्मा, संजय गुप्ता, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जुलेखा खातुन, दीनानाथ विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी, जिलामंत्री विजेन्द्र चन्द्रवंशी, शिवपूजन राम, पार्वती मेहता, आशिका सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक सिंह, कार्यालय मंत्री रंजीत कुशवाहा, भाजपा नेता उदय सिंह ने जिले के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बताया।

 

वही समाजसेवी रवि सिंह, आशु अभिनव, राजकुमार सिंह, अमिताभ सिंह, अमरीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, समाजवादी नेता रामलखन सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, सुबोध सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, दीपक सिंह, जितेन्द्र शर्मा, प्रफुल्ल सिंह, सत्येन्द्र सिंह, बिनोद सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष औरंगजेब खान, नलिनी रंजन, दीपक सिंह, प्रभात सिंह, राहुल सिंह, हुमायूँ अंसारी ने जीत दर्ज करने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page