विशेष

एनसीआरटी की किताबों में इंडिया की जगह अब बच्चे पढ़ेंगे भारत

विशेष। एनसीईआरटी की किताबों में अब इंडिया की जगह भारत लिखा जाएगा। दरअसल ऐसा दावा किया जा रहा है कि किताबों में आवश्यक परिवर्तनों को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को एनसीईआरटी ने मंजूरी दे दी है।

वही एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश उस वक्त की गई जब सियासत में इंडिया नाम को बदलकर भारत रखने पर राजनीतिक चर्चाएं हर रोज हो रही है। दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन ने इंडिया नाम के एक गठबंधन बनाया है।

अब इसको लेकर जो है चर्चाएं जोर-शोर पर है।अब इधर खबर आ रही है कि एनसीईआरटी अपनी नई किताबों से इंडिया शब्द को हटाने का फैसला लिया है और उसके जगह पर भारत रखा जाएगा।

NCERT के डायरेक्टर सी आई इसाक ने कक्षा 12 वीं की बुक्स में इंडिया की जगह भारत करने का फैसला लिया है। एनसीईआरटी के 12वीं क्लास के किताबों में नाम बदलने का फैसला विशेष पैनल ने लिया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जी-20 का सम्मेलन नई दिल्ली में हुआ था हुआ था और इसको लेकर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया था। उस वक्त भी प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के बदले प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखे जाने के बाद विपक्षियों ने इस पर सवाल उठाया था।

अब एनसीईआरटी ने फैसला लिया है कि वह अपनी किताबों में इंडिया की जगह भारत लिखेगी। अब देखना होगा कि एनसीआरटी के इस कार्य को लेकर तमाम दलों की क्या कुछ प्रतिक्रिया होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page